13
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अक्टूबर 2021 में आरंभ की गई पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (पीएमजीएस एनएमपी) योजना के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह देश में एकीकृत बुनियादी ढांचा नियोजन और विकास के क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। पीएम गतिशक्ति भू-स्थानिक डिजिटल प्लेटफॉर्म को आत्मनिर्भर भारत के तहत भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। मंत्रालयों/विभागों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच तालमेल स्थापित करने की परिकल्पना के साथ, पीएम गतिशक्ति ने भू-स्थानिक डेटा को एकीकृत करके, समन्वित निर्णय लेने की प्रक्रिया…
