15
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर छह राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होना वर्षों से लंबित इस परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल…
