IndiaUzbekistan

भारत-उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगा: लोकसभा अध्यक्ष

भारत-उज़्बेकिस्तान संसदीय मैत्री समूह द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगा: लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान सदियों पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों से बंधे हुए हैं, जो उनकी अटूट मित्रता का मजबूत आधार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बढ़ते राजनीतिक विश्वास, बढ़ते व्यापार और निवेश तथा जन-जन के बीच आदान-प्रदान में वृद्धि से आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी। श्री बिरला ने ये बातें संसद भवन में उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री श्री बख्तियार सैदोव से मुलाकात के दौरान कही। दोनों नेताओं ने भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों पर व्यापक चर्चा की, जिसमें संसदीय सहयोग, व्यापार और निवेश, शिक्षा, संस्कृति और…
Read More