25
Jun
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा के साथ पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में लिफ्ट स्थापना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों, विशेषकर दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा उनके परिजनों को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। राज्यपाल से लोक भवन, चंडीगढ़ में आज लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि…
