14
Oct
होशियारपुर(गुरप्रीत सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए, जिससे राज्य में क्लीनिकों की कुल संख्या 1,244 हो गई है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता नारों की राजनीति करने के बजाय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और रोजगार प्रदान करना है। चब्बेवाल के गांव हरखोवाल में विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्लीनिकों में 6.48 करोड़ से अधिक ओ.पी.डी. और 54.20 लाख परिवारों के लिए 10 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य योजना का उल्लेख किया। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि सरकार बदलने से महिलाओं के लिए…
