16
Sep
चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने होशियारपुर जिले के गांव बरियां कलां में भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि पंजाब का माहौल बिगाड़ने और सामाजिक सौहार्द में दरार पैदा करने की साजिश रचने वाले असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटा जाएगा। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा, “बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने देश को…
