23
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा में सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए हैं कि क्लास-I और II के अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में उनके द्वारा गोद लिए गए स्कूलों, स्कूलों के दौरों और निरीक्षणों का विवरण दर्ज करने के लिए एक विशेष कॉलम जोड़ा जाए। इसके लिए अधिकारियों को चालू रिपोर्टिंग वर्ष से ही निर्धारित प्रारूप में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों और सभी उपायुक्तों के साथ…
