05
Aug
लुधियाना के टिब्बा पुल स्थित हरनामपुरा कट के पास बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार करीब 22 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टेंपो ट्रैवलर में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां…
