09
Nov
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को अमृतसर, तरन तारन और फाजिलका सीमांत जिलों में नशीले पदार्थों की लत से जूझ रहे लोगों के मौजूदा चिकित्सा उपचार के साथ-साथ मनोसामाजिक देखभाल को मजबूत करने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी। यह परियोजना गुरदासपुर और कपूरथला में ओओएटी (आउटपेशेंट ओपिओइड एसिस्टेड ट्रीटमेंट) क्लिनिकों तथा जेलों में लागू होगी। यह निर्णय आज मुख्यमंत्री और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस पहल में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’…
