15
Jun
चंडीगढ़, (बलविंदर सिंह):हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदेशवासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कम से कम दो पौधे लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पौधे भावी पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। राव नरबीर सिंह ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए फेफड़ों की तरह कार्य करते हैं क्योंकि वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य और पेड़ों का रिश्ता जन्म से मृत्यु तक बना रहता है।…
