13
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ आम लोगों के इस्तेमाल के लिए असैन्य बाजार में पेश की है। यह रक्षा उत्पादन विभाग के तहत आने वाली ‘मिनी रत्न श्रेणी-I’ की रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की इकाई ऑर्डनेंस फैक्ट्री देहरादून द्वारा विकसित व निर्मित ‘गरुड़’ स्वदेशी परिकल्पना एवं निर्माण के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को साकार करती है। साल 1943 से सटीक ऑप्टिकल निर्माण की समृद्ध विरासत के साथ, ‘गरुड़’ दूरबीन में रक्षा क्षेत्र हेतु सिद्ध विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक का संयोजन किया गया है, ताकि…
