04
Aug
गुवाहाटी(राजीव शर्मा): असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को कई जलमग्न इलाकों में पानी घटने के साथ कुछ बेहतर हुई, लेकिन आपदा में दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस साल मरने वालों की संख्या 87 पहुंच गई। इसके बावजूद राज्य भर में करीब 1.3 लाख लोग अब भी बाढ़ के असर से जूझ रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, ताजा दो मौतें सिवसागर जिले से दर्ज की गईं, जो सबसे अधिक प्रभावित इलाका बना हुआ है। जिले में 55,000 से अधिक लोग अब भी बाढ़ के बाद की स्थिति से प्रभावित हैं, जबकि…
