21
Jul
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि उसने देश के युवाओं और किसानों को पूरी तरह से त्याग दिया है और बातचीत के बजाय ज़ुल्म का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि आज देश के युवा और किसान दोनों सड़कों पर हैं, लेकिन मोदी सरकार ने उनकी जायज़ मांगों को अनसुना कर दिया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बलतेज पन्नू ने कहा कि पिछले कई हफ़्तों से छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की…
