17
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान के जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना-जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किया। कार्यक्रम को वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री मोहित यादव ने संबोधित किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के निर्यातकों के साथ राजस्थान सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी), जयपुर विशेष आर्थिक क्षेत्र और रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लक्षित जानकारी, क्षमता निर्माण, व्यावहारिक मार्गदर्शन और…
