09
Jul
चंडीगढ़(नवल किशोर ):निर्वाचन नामावली के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तहत भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की एक टीम ने जिला संपर्क केंद्र (1950), मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़ के कार्यालय में स्थापित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए आईटी हेल्प डेस्क तथा उपमंडल मजिस्ट्रेट (पूर्व), चंडीगढ़ के कार्यालय में स्थापित मतदाता एसआईआर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। टीम ने एसआईआर के सुचारु संचालन के लिए स्थापित मतदाता सुविधा एवं तकनीकी सहायता व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला संपर्क केंद्र (1950) के निरीक्षण के दौरान टीम ने 24×7 मतदाता हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा…
