DurgaPuja2026

मेट्रो वैंकूवर में गूंजेगी एकता की धुन, सप्तारंग दुर्गा पूजा 2026 का भव्य आयोजन

मेट्रो वैंकूवर में गूंजेगी एकता की धुन, सप्तारंग दुर्गा पूजा 2026 का भव्य आयोजन

डेल्टा (ऋचा वालिया): सप्तारंग दुर्गा पूजा 2026, 16 से 18 अक्टूबर तक ब्रिटिश कोलंबिया के डेल्टा स्थित सनबरी हॉल में आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय यह आयोजन पूर्वोत्तर भारत, बंगाली विरासत और मेट्रो वैंकूवर के विभिन्न समुदायों को संस्कृति, आध्यात्मिकता और एकता के उत्सव के लिए एक मंच पर लाएगा। उत्सव के दौरान मां दुर्गा की पारंपरिक पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक भोग का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लोगों को विभिन्न समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है…
Read More