09
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ खुफिया जानकारी पर आधारित अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए, पिछले पखवाड़े देश भर में आठ महत्वपूर्ण अभियान चलाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 740 किलोग्राम गांजा और चरस जब्त की गई है। साथ ही एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई वस्तुओं में 709.6 किलोग्राम गांजा , 24.5 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा और 5 किलोग्राम चरस शामिल हैं। 8 सितंबर 2026 को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान में, डीआरआई के…
