28
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर कृषि, ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY), सूखा प्रबंधन तथा कृषि में प्रौद्योगिकी के उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत लगभग 11.56 लाख पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग…
