22
Aug
दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की संचालन समिति की पहली बैठक 21 अगस्त 2026 को कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव के आगामी संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की गई और विश्व स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के रूप में इसकी स्थिति को और मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। भारत का 57वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 20 से 28 नवंबर 2026 तक गोवा में आयोजित होने वाला है। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. एल. मुरुगन ने आईएफएफआई के 57वें…
