13
Jun
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा लगातार तीन मिसाइल उड़ान परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ ही भारत ने अपनी रणनीतिक रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। इन परीक्षणों ने उन्नत हवाई खतरों का मुकाबला करने की देश की बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित किया है, साथ ही इसके समुद्री मारक क्षमता (maritime strike potential) में भी इजाफा किया है। परीक्षणों की इस श्रृंखला ने लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए डिज़ाइन की गई एक मजबूत बहु-स्तरीय रक्षा प्रणाली (multi-layered defence mechanism) का प्रदर्शन…
