03
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के तत्वावधान में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज-सीईएनजेओडब्ल्यूएस द्वारा आयोजित साइबर-सक्षम संज्ञानात्मक युद्ध विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी आज नई दिल्ली में संपन्न हो गई। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने अपने विशेष संबोधन में परिचालन प्रभावशीलता और परिस्थितिजन्य जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों के बीच समन्वित और सामंजस्यपूर्ण कार्यप्रणाली के महत्व पर जोर दिया। संगोष्ठी के दूसरे दिन साइबर-सक्षम संज्ञानात्मक क्षेत्र में प्रतिरोधक की उभरती रणनीतियों पर चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से जवाबी कार्रवाई के विकल्पों की विश्वसनीयता, प्रशिक्षण, अनुकरण-सिमुलेशन और क्षमता विकास के साथ ही डिजिटल शासन, नैतिक…
