18
Nov
हरियाणा के सोनीपत में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति और अस्पतालों की निगरानी में कथित लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना समेत 13 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा को पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दायरे में तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. गिन्नी लांबा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. योगेश गोयल…
