18
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा को स्वच्छ, हरित और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपये के सीड फंड के साथ एक महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेज़िलिएंस फंड के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके उद्देश्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण, वन और वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद। इनके अलावा, पर्यावरण एवं विशेष रूप से ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में कार्य करने वाली राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और कंपनियों के प्रतिनिधियों…
