24
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी बुनियादी ढांचे को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में दिव्य नगर योजना के अंतर्गत पानीपत नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम और सीसीएमएस (सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) लगाने के लिए 4097.75 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही, योजना के तहत 2048.87 लाख रुपये आवंटित करने को भी मंजूरी दी गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की स्वीकृति से जारी की गई है। इसके…
