02
Aug
हरियाणा के जींद जिले से हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार पर कांवड़ यात्रा के दौरान हमला होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार का कांवड़ियों से हल्का संपर्क होने के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद कुछ लोगों ने कार को घेर लिया, उसमें तोड़फोड़ की और यात्रियों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र में हुई। कार सवार हरियाणा के श्रद्धालु हरिद्वार की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों ने वाहन पर…
