24
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गए और मत्था टेका। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए रुमाला साहिब भी भेंट किया। उपराष्ट्रपति ने इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा: “श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। श्री गुरु नानक देव जी की सत्य, समानता, करुणा, निःस्वार्थ सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे…
