03
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गई है। प्रदर्शनी में तवांग और अरुणाचल प्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी के पहले तीन दिनों में मठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पवित्र अवशेषों के दर्शन, पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं का उमड़ना भगवान बुद्ध और उनकी शाश्वत शिक्षाओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था एवं श्रद्धा दर्शाती है। यह प्रदर्शनी बौद्ध भिक्षुओं, वरिष्ठ…
