12
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह)"हरियाणा लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बना है। यह उपलब्धि प्रदेश की बड़े पैमाने पर जनभागीदारी के साथ-साथ मजबूत रक्त आधान बुनियादी ढांचे, डिजिटल एकीकरण, बेहतर चिकित्सकीय सुरक्षा और मरीजों को मुफ्त जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराने की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है। हरियाणा में 5.89 लाख यूनिट रक्त एकत्र किया गया और 8,189 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। सभी जिलों में लाइसेंस प्राप्त ब्लड सेंटर की सुविधा उपलब्ध होने के साथ हरियाणा अब रक्तदान के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। यह जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार…
