16
Jul
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मान रही है। पार्टी इस दौरे के जरिए पंजाब में अपने जनाधार को मजबूत करने और विकास परियोजनाओं को प्रमुख मुद्दा बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान जालंधर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके अलावा वे अमृत भारत स्टेशन योजनाके तहत पंजाब के चार पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन तथा रेलवे से जुड़ी अन्य विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। भाजपा इस दौरे को पंजाब में…
