11
Sep
चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कहा है कि प्रस्तावित भाजपा-अकाली गठबंधन पंजाब के हितों की कीमत पर एक राजनीतिक अस्तित्व का सौदा है, जिसमें सुखबीर सिंह बादल तीन कृषि कानूनों को वापिस लाने के प्रयासों सहित भाजपा के राजनीतिक एजेंडे का समर्थन करने के बदले में बेअदबी और गोलीबारी के मामलों से भाजपा की सुरक्षा मांग रहे हैं। आप ने कहा कि यह राजनीतिक सौदेबाजी बहुत शर्मनाक है, क्योंकि 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की चोरी और बार-बार बेअदबी के बाद कोटकपूरा और बहबल कलां में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीकांड भाजपा-अकाली सरकार के दौरान…
