20
Jun
लंदन (राजीव शर्मा): लंदन के उत्तर में बेडफोर्ड के पास एक दर्दनाक रेल दुर्घटना में दो यात्री ट्रेनों के आपस में टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हाल के महीनों का सबसे बड़ा आपातकालीन बचाव अभियान शुरू किया गया है। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने पुष्टि की कि यह दुर्घटना बेडफोर्ड के दक्षिण में रेल पटरी के एक हिस्से पर हुई, जिसमें ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे की दो ट्रेनें शामिल थीं। यात्रियों की मदद करने और क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए बचाव दल, पुलिस अधिकारी और…
