23
Sep
उत्तराखंड(राजीव शर्मा): मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के बाद अब श्री बदरीनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। धाम के यात्रा इतिहास में यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 79 हजार 805 पहुंच चुकी है,जबकि धाम के कपाट बंद होने में अभी डेढ़ से पौने दो महीने तक का समय शेष है। 23 अप्रैल को शुरू हुई श्री बदरीनाथ यात्रा 22 सितंबर को 153 दिनों में ही आस्था का नया रिकॉर्ड बना चुकी…
