30
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के एक नए अध्ययन के अनुसार, आयुष सेवा क्षेत्र भारत के सबसे तेजी से बढ़ते सेवा क्षेत्रों में से एक बनकर उभरा है और इसका वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित आर्थिक योगदान 36.92 अरब अमेरिकी डॉलर है। वित्त वर्ष 2022-23 से 16.91 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज करते हुए, यह क्षेत्र स्वास्थ्य सेवा, कल्याण, रोजगार सृजन और चिकित्सा मूल्य यात्रा के माध्यम से भारत की आर्थिक वृद्धि में निरंतर योगदान दे रहा है। अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि आयुष सेवा अर्थव्यवस्था वर्ष 2047 तक 216-318 अरब…
