06
Aug
गुवाहाटी (राजीव शर्मा): असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। पिछले 24 घंटों में छह और मौतों की सूचना मिलने के साथ ही इस सीजन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बढ़ते जलस्तर ने आपदा के दायरे को और बढ़ा दिया है, जिससे 14 जिलों के 1.60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से शिवसागर और विश्वनाथ में दो-दो लोगों की मौत हुई है, जबकि गोलाघाट और मोरीगांव…
