16
Nov
हरियाणा के जींद की अनाज मंडी में सोमवार को आढ़तियों और किसानों के बीच विवाद हो गया। आढ़तियों ने मंडी के गेट बंद कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की एंट्री रोक दी। इससे मंडी में फसल लेकर पहुंच रहे किसानों में नाराजगी फैल गई। किसानों ने इसका विरोध किया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। विवाद के बाद मंगलवार को मंडी में फसलों की खरीद नहीं होने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, मंडी में आढ़तियों ने गेट बंद करके ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अंदर जाने से रोक दिया। किसान अपनी फसल लेकर मंडी…
