26
Aug
मोहाली(गुरप्रीत सिंह): खरड़ के पास घरुआं में उस समय उत्साह फैल गया, जब खबर सामने आई कि पुराने पंचायत घर की जगह खुदाई के दौरान पुराने सिक्कों और अन्य कीमती सामान से भरे कंटेनर मिले हैं। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सोने और चांदी के सिक्के मिलने की अफवाहों के बाद स्थानीय निवासी, मजदूर और बच्चे खुदाई स्थल की ओर दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि पुराने पंचायत घर को गिराए जाने के बाद वहां खुदाई का काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह इमारत ब्रिटिश शासन से…
