03
Nov
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी आदेशों के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस फेरबदल में श्रम, राजस्व, पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, स्थानीय सरकार और सहकारिता से जुड़े विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी धीरेंद्र कुमार तिवारी को श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह पहले से ही आबकारी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त के साथ-साथ…
