11
Jul
जम्मू (राजीव शर्मा): पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह टक्कर सुजानपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास तब हुई जब एक ट्रेलर (ट्रक) ने कथित तौर पर यात्री बस के किनारे हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 25 वर्षीय अंशुल गहलोत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टक्कर के प्रभाव से बस से बाहर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें पास के एक…
