25
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच विमानन रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल (एमआरओ) में कौशल एवं उद्योग विकास सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री के. राम मोहन नायडू ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि योजना के अनुरूप भारत और सिंगापुर के बीच यह समझौता ज्ञापन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विमान के प्रत्येक कलपुर्जे, जिनमें लैंडिंग गियर, रेडोम, इंजन, कॉकपिट डिस्प्ले, सीट, पंख तथा छोटे-से-छोटे पुर्जे…
