27
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): इंडियाएआई मिशन: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के दृष्टिकोण पर आधारित भारत की एआई नीति का उद्देश्य एआई से जुड़े जोखिमों का समाधान करते हुए युवाओं के लिए आर्थिक अवसर और रोजगार सृजित करना है। सरकार ने मार्च 2024 में इंडियाएआई मिशन को मंजूरी दी, जिसके अंतर्गत देश में व्यापक एआई इकोसिस्टम के लिए पांच वर्षों के लिए 10,371 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस मिशन में इंडियाएआई कंप्यूट, फाउंडेशन मॉडल, एआईकोश और इंडियाएआई शामिल हैं। एप्लिकेशन डेवलपमेंट इनिशिएटिव, फ्यूचरस्किल्स, स्टार्टअप फाइनेंसिंग और सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई सहित सात स्तंभ शामिल…
