27
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम आरकेवीवाई) के अंतर्गत 335 करोड़ रुपये की मदर सैंक्शन जारी की है। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के कृषि मंत्री श्री दत्तात्रेय भरणे, केंद्रीय कृषि सचिव और केंद्र तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में, राज्य में विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के प्रदर्शन की सराहना…
