02
Nov
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी (आप ) ने सोमवार को भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह रेप के आरोपों, गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों और पंजाब पुलिस पर फायरिंग जैसे मामलों का सामना कर रहे नेताओं की मदद से पंजाब जीतना चाहती है। पार्टी ने कहा कि पंजाब में अपनी लीडरशिप और संगठनात्मक आधार बनाने के बजाय, भाजपा ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल कर रही है जिन्हें उनके बर्ताव की वजह से दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने पहले ही सस्पेंड, निकाल दिया है या दूर कर दिया है। आप ने बताया कि उसने अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की…
