26
Nov
हरियाणा के भिवानी में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए नया तरीका अपनाया। आरोपियों ने पहले सड़क पर लेटकर व्यापारी की कार रुकवाई और फिर उसमें रखा 54 लाख रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। वारदात के समय व्यापारी ग्वार खरीदने के लिए जा रहा था। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। जानकारी के अनुसार, व्यापारी अपनी कार में 54 लाख रुपये की नकदी लेकर ग्वार खरीदने के लिए निकला था। रास्ते में अचानक कुछ बदमाश सड़क पर लेट गए। उन्हें देखकर व्यापारी ने अपनी कार रोक दी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश…
