23
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीके की एक करोड़ खुराकें दिए जाने के मील के पत्थर को सराहा और इसे देश की निवारक स्वास्थ्य सेवा की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। एक्स पर पोस्ट करते हुए मोदी ने कहा, “निवारक स्वास्थ्य सेवा की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर। हर खुराक लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने और उनके लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।” उन्होंने इस उपलब्धि हासिल करने में योगदान देने वाले सभी हितधारकों की सराहना भी की और कहा,…
