हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, IAS अधिकारी यश गर्ग को हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HARTRON) के MD का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, 2009 बैच के IAS अधिकारी मनीराम शर्मा को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
यश गर्ग और मनीराम शर्मा को नई जिम्मेदारी
2009 बैच के IAS यश गर्ग एंडस्ट्री एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट के DG और सेक्रेटरी हैं। इसके साथ ही MSME के भी डीजी है। अब उन्हें इन मौजूदा पदों के साथ HARTRON के MD का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पहले इस पद पर राजनारायण कौशिक थे।
IAS 2009 बैच के मनीराम शर्मा रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी और चीफ सेटलमेंट कमिश्नर हैं। उन्हें अब हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड का MD बनाया गया है। वे 2009 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

IAS मुनीश नागपाल को हेल्थ डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है।
वेयरहाउस के एमडी बनाए कौशिक
2010 बैच के IAS अधिकारी राजनारायण कौशिक को HARTRON के MD पद से स्थानांतरित कर हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का MD और हरियाणा सचिवालय स्थापना विभाग का सेक्रेटरी बनाया गया है।
2016 बैच के IAS डॉ. मुनीश नागपाल को सचिवालय स्थापना विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी पद से हटाकर स्वास्थ्य विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं, 2023 बैच के IAS अनिरुद्ध यादव, जो हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC) के अतिरिक्त MD और गुरुग्राम ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के CEO हैं, उन्हें अर्बन चैलेंज फंड स्कीम का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है।
HCS अधिकारियों के तबादले:-
कंवर सिंह को दोहरी जिम्मेदारी: 2016 बैच के HCS अधिकारी कंवर सिंह को शहरी स्थानीय निकाय के जॉइंट डायरेक्टर पद से ट्रांसफर किया गया है। अब उन्हें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन में जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत (हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी) के जॉइंट CEO की जिम्मेदारी भी दी गई है।
नसीब कुमार को अतिरिक्त प्रभार: 2020 बैच के HCS नसीब कुमार सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट में जॉइंट डायरेक्टर हैं। उन्हें अब हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मयंक वर्मा बने ULB के संयुक्त निदेशक: 2023 बैच के HCS मयंक वर्मा को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के जॉइंट डायरेक्टर पद से ट्रांसफर किया गया है। अब उन्हें अर्बन लोकल बॉडीज (ULB), हरियाणा में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
IAS-HCS अधिकारियों के ट्रांसफर/ पोस्टिंग की लिस्ट


