शिमला में आयोजित 71वीं अखिल भारतीय नृत्य व नाटय प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की कोहाना और मिश्का ने लहराया परचम

शिमला/चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन’ (All India Artist Association) द्वारा हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla में 71वीं अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की ‘रीतिका परफॉर्मिंग आर्ट सोसाइटी’ के दो होनहार विद्यार्थियों ने जूनियर वर्ग में भाग लेकर शहर का नाम रोशन किया। संस्था की प्रतिभावान छात्रा कोहाना शर्मा ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के दम पर द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि मिश्का शर्मा ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से कॉन्सोलेशन पुरस्कार हासिल किया।

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे उनके गुरु श्री अभिषेक गंगानी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के दौरान उनके गुरु अभिषेक गंगानी ने ही तबला व पढ़ंत के माध्यम से उनका कुशल मार्गदर्शन किया, जबकि धीरज वर्मा ने गायन एवं लहरा की सुंदर संगत देकर प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया।

संस्था के अध्यक्ष गुरु पन्नालाल गंगानी जी ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य में भी चंडीगढ़ और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोशन करेंगी।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *