रक्षा मंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पुट्टपर्थी में एयरोस्पेस और रक्षा परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे

दिल्ली (राजीव शर्मा): रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन चंद्र बाबू नायडू 15 मई, 2026 को आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले के पुट्टपर्थी में कई एयरोस्पेस और रक्षा परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में वैमानिकी विकास एजेंसी के विमान एकीकरण और उड़ान परीक्षण केंद्र की आधारशिला रखी जाएगी। विमान एकीकरण, परीक्षण, सत्यापन और प्रमाणन की यह सुविधा उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम के विकास में तेजी लाएगी।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह अनाकापल्ली जिले के टी. सिरासपल्ली गांव में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की अत्याधुनिक नौसेना प्रणाली निर्माण सुविधा की आधारशिला भी रखेंगे। यह परिसर उन्नत जलमग्न हथियार प्रणालियों और नौसैनिक युद्ध प्रणालियों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्थापित किया जाएगा।

कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड की सहायक कंपनी अग्नेयास्त्रा एनर्जेटिक्स लिमिटेड की डिफेंस एनर्जेटिक्स फैसिलिटी, श्री सत्य साई जिले के मदाकासिरा में एचएफसीएल लिमिटेड के गोला बारूद और इलेक्ट्रिक फ्यूज प्लांट, और कुरनूल में ड्रोन सिटी के लिए कई परियोजनाओं का शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। आंध्र प्रदेश सरकार के साथ विभिन्न समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *