CM नायब सिंह सैनी ने भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *