03
Jun
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUVs XEV 9e, XEV 9s और BE 6 का रियल वर्ल्ड रेंज टेस्ट लुधियाना से पठानकोट के बीच किया गया। इस टेस्ट का मकसद यह जानना था कि भारतीय सड़कों, ट्रैफिक, हाईवे और गर्म मौसम में ये गाड़ियां असल में कितना साथ निभाती हैं। सुबह करीब 9 बजे तीनों गाड़ियों को 100% चार्ज करके लुधियाना से रवाना किया गया। सफर की शुरुआत में हमारा पहला पड़ाव जालंधर रहा। करीब 54 किलोमीटर चलने के बाद भी गाड़ियों में 86% से 89% तक बैटरी बची हुई थी। खास बात यह रही कि लुधियाना और आसपास के…
