कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने जनस्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने सोमवार को फतेहाबाद के भुना रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के नए रेस्ट हाउस में जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिला में दोनों विभागों द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाए जा रहे पेयजल, सीवरेज तथा अन्य संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सडक़ों, भवनों, पुलों तथा अन्य निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके के साथ करना सुनिश्चित करें और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करवाया जाए। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी निरंतर फील्ड विजिट करते रहे। जो 2026-27 के विकास कार्य करवाएं जाने हैं, उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाए ताकि आमजन को लाभ मिल सकें।

कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों पर कार्य चल रहा है, उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों की तैयारियों की भी समीक्षा की और आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।

बैठक उपरांत कैबिनेट मंत्री ने सैक्टर-9 में बन रहे 200 बैड अस्पताल के कार्य का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल से सम्बंधित जो भी शेष कार्य है उन्हे जल्द से जल्द पूरा करें ताकि इसका लाभ आमजन को मिल सके।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को जिला में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू किया जाए और कार्यों में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पूर्व विधायक श्री दुड़ाराम, पूर्व आईजी श्री दलबीर भारती, अधीक्षण अभियंता श्री अजीत सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *